मैनपुरी, मई 13 -- जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और मानकों से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ विष्णुधाम, माता मंदिर और हनुमान महाराज मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों को अगले तीन माह में पूर्ण करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि फिनिशिंग से पहले परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। घंटाघर परियोजना पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि फसाड लाइटिंग के बिना सौंदर्यीकरण का उद्देश्य अधूरा है, अतः टेंडर प्रक्रिया तेज कर कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। कांशीराम आवास योजना के समीप निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का कार्य गति पर है। रामलीला मैदान में डीएम न...