हाथरस, नवम्बर 3 -- हाथरस। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के इतर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर व बैसाखी वितरित की गईं। जिन्हें पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। इस दौरान डीएम अतुल वत्स ने कई दिव्यांगों से बात कर उनकी समस्या जानी और मदद का भरोसा दिलाया। ट्राई साइकिल वितरण के वक्त जनप्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। ट्राईसाइकिल आदि वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने जिन दिव्यांगों से बात की उनमें से ललिता कुमारी और दीपचंद्र ने अपनी समस्या उनको बताई। ललिता से जब हिन्दुस्तान ने बात की तो उनका कहना था कि दिव्यांग होने के साथ सिंगल मदर हैं। चौदह साल पहले हसायन में उनकी शादी हुई थी। एक साल बाद बेटी हुर्इ और उसके अगले साल पति ने उन्हें छोड़ दिया। तब से वह सासनी क्षेत...