अमरोहा, जून 16 -- अमरोहा, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने गंगा एक्सप्रेस पर हाल में हुई दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। लोनिवि अफसरों को निर्देशित किया कि उनके स्तर से यूपीडा को पत्र भेजा जाए्र। जिसमें हाईवे पर जानवर न पहुंचे, इसके लिए फेंसिंग कराने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाएं। इसके साथ ही स्कूली छात्रों की सुरक्षा के साथ भी कोई खिलवाड़ नहीं बर्दाश्त करने की बात कही।

स्कूली छात्रों की सुरक्षा डीएम ने कहा कि सभी स्कूलों में विद्यालय यान सुरक्षा समिति और रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाए। डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों को पत्र लिखकर सुनिश्चित करें कि जिन वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन किया जा रहा है, वह सब फिट हों और निर्धारित क्षमता से ...