आगरा, मार्च 7 -- डीएम ने विकास खंड कार्यालय गंजडुंडवारा में कार्यो में लापरवाही पकड़ ली। इससे नाराज डीएम ने कई कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। तैनात एडीओ (आईएसबी) से कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। एनआरएलएम के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर बीएमएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश। साफ-सफाई नहीं मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। अचानक विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे डीएम प्रणय सिंह ने निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खंड विकास कार्यालय में तैनात एडीओ (आईएसबी) हरिशचंद्र से कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि देने क...