बुलंदशहर, जनवरी 6 -- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एवं आगामी प्रक्रियाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार ने बताया कि एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है और इसके क्रम में आलेख्य प्रकाशन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे निर्वाचन कार्यालय से अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची प्राप्त कर लें। साथ ही एमएलसी स्नातक व शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं या जो नए मतदाता बनना चाहते हैं, वे फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया...