बदायूं, मई 13 -- डीएम अवनीश राय ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में विकास व निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग पर चर्चा करते हुए डीएम ने जिले की 23वीं संयुक्त रैंक में सुधार लाने और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ केपीआई मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि अप्रैल 2026 में जनपद को विकास कार्यों में 42वीं और राजस्व में 19वीं रैंक मिली है। उन्होंने दहगवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास और निर्माणाधीन चार वृहद गौ संरक्षण केंद्रों के कार्यों में तेजी लाने को कहा। यह भी पढ़ें- डीएम ने दिया पर्यटन अधिकारी के वेतन रोकने का निर्देश ग्रामीण पाइप पेयजल योजना की समीक्षा में पाया गया कि 130 परियोजनाओं का 90 प्रतिशत का...