एटा, जून 1 -- सोमवार को डीएम अरविंद सिंह के न्यायालय से गैंगस्टर के आदेश की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए है। अवैध रुप से करीब 11 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। एसडीएम और थाना पुलिस को संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए गए है। डीएम की ओर से दिए गए आदेश के चन्दा पुत्र चिम्मन खां निवासी मोहल्ला काजी थाना सकीट गिरोहबंद एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होकर अवैध रूप से धन अर्जित किया गया। उक्त अवैध आय से अभियुक्त की ओर से अपनी पत्नी के नाम पर भूमि क्रय की गई थी। जांच एवं उपलब्ध अभिलेखों के अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त संपत्ति के क्रय के लिए कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं था तथा संपत्ति अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी। कुर्क की गई संपत्ति में मौजा सकीट देहात परगना एवं तहसील एटा सदर स्थित विभिन्न भू खंडों की जमीन सम्मिलित है। इनकी ...