भागलपुर, फरवरी 6 -- डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव प्रखंड कार्यालय में किसानों से वार्ता के पश्चात अदाणी थर्मल पावर प्लांट कैंपस पहुंचे। जहां प्लांट के साइट हेड राजीव गोयल एवं अदाणी के अन्य अधिकारियों, ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से चल रहे निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। चारदीवारी निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता को देखा। क्या-क्या दिक्कतें हैं, क्या परेशानियां हैं आदि की जानकारी ली। वे कमालपुर गांव भी गए जहां कई का घर प्लांट कैंपस में जा रहा है, उनलोगों से बातचीत की। उन्होंने पहाड़िया टोली का भी अवलोकन किया। जिनको कहीं अन्यत्र ससम्मान बसाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को काम में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...