देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल ने तरणताल का शुभारंभ किया। सबसे पहले स्टेडियम पहुंचने पर जिला कीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने डीएम को बुके देकर स्वागत किया। डीएम ने कहा कि तैराकी पानी में हाथ-पैर को हिलाकर शरीर को संतुलित रखते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने या तैरने की एक कला है। यह एक प्रमुख जलक्रीड़ा है जो मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि तैराकी में इच्छुक महिला/पुरुष कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस दौरान तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती, ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, अशोक कुमार सिंह व अवधेश कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...