भागलपुर, जनवरी 20 -- भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को समाहरणालय स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय और जिला लोक सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न कमरे और पदाधिकारियों के कक्ष का निरीक्षण किया। जिला पंचायती राज कार्यालय में अव्यवस्थित तरीके से रखी गई फाइलों और गंदगी पर नाराजगी जताई। डीएम ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी विकास कुमार को अपने कार्यालय कक्ष की विशेष साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.