लखीसराय, फरवरी 28 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए डीएम ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। डीएम ने जनता कॉलेज , प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल , इसके हॉस्टल , बुनियादी स्कूल आदि का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापकों और कर्मियों से जमीन संबंधी जानकारी ली और कागजात भी देखे गए। जानकारी के अनुसार प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के पुराने हॉस्टल के भवन , जमीन आदि को भी देखा गया। प्रधानाध्यापकों तथा कर्मियों से जमीन संबंधी दस्तावेज को भी मांगा गया है। उपलब्ध कागजात को भी देखा गया है। इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार , बीईओ कुमारी परिणीता , वार्ड पार्षद सुग्गा झा, उपसभापति बालेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.