महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज। डीएम संतोष कुमार शर्मा सोमवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। साफ-सफाई की जायजा लेने के बाद मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। यहां से डीएम रैन बसेरा पहुंचे। रैन बसेरा के बाद सर्जिकल, आईसीयू, आयुष्मान वार्ड और मेडिकल वार्ड की जांच की। वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज और पैथॉलोजी जांच के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था अपडेट रखने के साथ ही मरीजों को त्वरित व बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एवी त्रिपाठी के अलावा कई डाक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...