डीएम ने जनता दरबार में 17 फरियादियों की सुनी शिकायतें
सासाराम, जून 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह द्वारा शुक्रवार को सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 17 लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में दिनारा अंचल के बिसीकलां पंचायत अंतर्गत बेलहन निवासी जितेंद्र कुमार ओझा ने शिकायत की कि कुछ लोगों द्वारा उनके घर के निकास मार्ग व सरकारी अनाबाद सर्वसाधारण गली में बहने वाली नाली को जबरन बंद कर दिया गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ऑल इंडिया गद्दी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. सलीम अहमद तथा जिले के घोसी व गद्दी समाज के प्रतिनिधियों ने समाज के लोगों को जाति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.