जमुई, मार्च 7 -- जमुई, निज संवाददाता शुक्रवार को डीएम श्री नवीन समहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। दूर-दराज क्षेत्र से आये लोगों ने जनता दरबार में अपनी समस्या से डीएम को अवगत कराया और उनसे न्याय की गुहार लगाई। श्री नवीन ने गंभीरता से शिकायतों को सुना और विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की बात कही। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, शिक्षा, जीविका आदि से जुड़े मामले आये थे। डीएम ने इन सभी समस्याओं के निदान में रुचि दिखाई। मौके पर कहा कि पदस्थ जनता की शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाएं। जन-समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब और कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों ...