सीतामढ़ी, मई 9 -- शिवहर। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में की। इस दौरान चार अपील वादों की सुनवाई की गई। इस दौरान एक आवेदन का निष्पादन किया गया। जबकि शेष बचे तीन मामलों में परिवाद से संबंधित लोक प्राधिकार को जरूरी कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अगली तिथि पर अद्यतन प्रतिवेदन के साथ सुनवाई के दौरान उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा लोक शिकायत के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।मालूम यह भी पढ़ें- लापरवाही और देरी स्वीकार नहीं : निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का करें निवारण हो कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत आम लोगों को...