डीएम ने चलाया अभियान, सफाई में जुटे अधिकारी
फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद, शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर से लेकर विकास भवन तक स्वच्छता का संदेश गूंजा। स्वच्छता अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कलक्ट्रेट में उन स्थानों को भी चिन्हित किया, जहां पर कूड़ेदान रखे जाने चाहिए। वहीं विकास भवन के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर श्रमदान किया। जिलाधिकारी ने स्वयं सफाई में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं न्यायिक के साथ में अन्य पटल सहायकों ने भी प्रतिभाग किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के निर्देश में अभियान चलाया। इस दौरान सफाई के दौरान विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.