पीलीभीत, अप्रैल 19 -- डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बीसलपुर पहुँचकर सीबीएसई बोर्ड की जनपद टॉपर धनिष्ठा वर्मा को शाल ओढ़ाकर, शील्ड व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। साथ ही आगामी भविष्य को लेकर बातचीत की। बीसलपुर के कैम स्कॉलर स्कूल की छात्रा धनिष्ठा वर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। धनिष्ठा के पिता विधायक विवेक वर्मा और उनके दादा व पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.