उरई, फरवरी 3 -- उरई/कोंच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम रेवा पहुंचकर केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थलीय सत्यापन किया तथा ग्रामवासियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ मिलने संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान पीएम आवास योजना, सीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजनाएं, राशन वितरण, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। ग्रामवासियों ने योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखे। निरीक्षण में यह पाया गया कि ग्राम के अंदर सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण न होने के कारण जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पानी सड़कों पर फैला हुआ है और ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण...