संभल, मई 15 -- ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले जिला प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों पंचायत को जारी पत्र में कहा गया है कि पंचायत खातों में उपलब्ध धनराशि से ही नियमानुसार कार्य कराए जाएं, ताकि कार्यकाल समाप्ति के बाद कोई भुगतान लंबित न रहे। पंचायत सहायकों, सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर और अन्य मानदेयों का समय से भुगतान करने को कहा गया है। साथ ही ग्राम पंचायतों की स्थायी और अस्थायी परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखने तथा अवशेष प्रमाण पत्र जारी करने से पहले जिला पंचायत राज अधिकारी से अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- डीएम से मिला प्रधान संगठन, समस्या से अवगत कराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...