फिरोजाबाद, जून 6 -- फिरोजाबाद, डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इटौरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। डीएम ने गांव में सोशल सेक्टर की प्रगति की सराहना की। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन आपके द्वार मुहिम के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुलझाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने गांव की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस चौपाल को ग्रीन चौपाल और गांव को ग्रीन गांव के रूप में घोषित किया। यह भी पढ़ें- भू-माफियाओं पर की जाए कानूनी कार्रवाई-डीएम उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान...