कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' अंतर्गत विकास खंड सिराथू के उदहिन बुजुर्ग में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाए। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में उपस...