मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स, उद्योग, खाद्यी ग्रामोद्योग व नारकोटिक्स विभाग की समीक्षा की गयी। इस दौरान बैंकवार प्रेषित आवेदन पत्रों पर विस्तृत चर्चा की गयी। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा योजना के अंतर्गत 933 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को प्रेषित किया गया। जिसमें 122 आवेदन पत्र स्वीकृत, 96 आवेदन पत्र वितरित एवं 288 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों ने निरस्त कर दिया। अब तक 620 आवेदन पत्र विभिन्न बैकों पर स्वीकृति एवं 273 आवेदन पत्र वितरण के लिए लम्बित है। स्वीकृत के लिए सबसे अधिक 185 आवेदन पत्र एवं वितरण के लिए 62 आवेदन पत्र इण्डियन बैंक में लंबित है। इण्डियन बैंक जनपद का अग्रणी बैंक है।

बैंकर्स को निर्देश डीएम ने बैंकर्स को नकारात्मक सोच से बाहर निकल सकारात्मक रवै...