आजमगढ़, जनवरी 6 -- अंबारी, (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार की सुबह फूलपुर तहसीली क्षेत्र के रसूलपुर और खांजहापुर गोशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पशुओं के लिए रखे गए दाना भूंसा आदि की जांच की। पशुओं को गुड़ केला खिलाएं। जिलाधिकारी सबसे पहले फूलपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बने गोशाला पहुंचे। इसके बाद वे खांजहापुर गांव में बने नगर पंचायत माहुल के कान्हा गोशाला का निरीक्षण किये। डीएम ने पशुओं के लिए रखा गया भूंसा, दाना की जांच की। इसके बाद उन्होंने ने गोशाला में रखे गए पशुओं का भी निरीक्षण किया। पशुओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं को गुड़ और केला खिलाया। पशुओं के लिए बनायी गयी नाद का भी बारीकी से निरीक्षण किया। नाद के पानी को चेक करने के लिए उन्होंने नाद को अपने हाथ से धोया। इसके ब...