चम्पावत, मार्च 13 -- चम्पावत में डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर के ईओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। ईओ के पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में गैर मौजूदगी पर उन्होंने ये कार्रवाई की। बैठक में डीएम ने गोवंश संरक्षण के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। चम्पावत में शुक्रवार को पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने टनकपुर के ईओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निकायों को निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आरडब्ल्यूडी के ईई को 500 से 1000 गोवंश की क्षमता की गोशाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। लावारिस पशुओं को छोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के...