औरैया, मई 8 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गोद लिए गए क्षय रोगी विकास पाल पुत्र गंभीर पाल निवासी पढ़ीन दरवाजा औरैया को पोषण किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए नियमित दवा सेवन और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी कोई असाध्य बीमारी नहीं है। नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने से इस रोग से जल्द छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोगियों को पौष्टिक आहार लेना चाहिए, जिससे शरीर में कमजोरी न आए और स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हो सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, क्षय रोग अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...