मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद व भण्डारण की समीक्षा की गयी। डीएम ने कहाकि किसी भी क्र?केंद्र पर गेहूं न रहे। उसे तत्काल सुरक्षित गोदाम में रखवा लिया जाए। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गैपुरा में 2000 मीट्रिक टन, मड़िहान में 5000मीट्रिक टन, पड़री में 2000 मीट्रिक टन एवं मण्डी चबूतरा में 1500 मीट्रिक टन व 10,500 मीट्रिक टन विभिन्न प्राईवेट गोदामों की रिक्त क्षमता को भण्डारण के लिए प्रस्तावित किया गया है। डीएम ने एफसीआई को निर्देश दिये कि नियमानुसार भण्डारण करने की कार्रवाई की जाए। एफसीआई /एसडब्लूसी ने बताया कि सिंह एग्रो डिपो प्रतिदिन 15 गाड़ी व अन्नपूर्णा ट्रेडर्स पगार 15 गाड़ी प्रतिदिन लोडिंग के लिए उपलब्ध कराये ताकि खाद्यान्न की लोडिंग एवं अनलोडिंग के साथ-साथ चलती र...