देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र व पीसीएफ उर्वरक विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों व कर्मचएारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी क्रय केंद्र निर्धारित समय पर खुले और किसानों से सुचारू रूप से खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों को गेहूं बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। डीएम उसरा बाजार स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर सबसे पहले पहुंचे, जहां उन्होंने क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कांटे का सत्य...