देवरिया, जून 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। आईजीआरएस प्रकरणों की आख्या में कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणालियों में सुधार लाने एवं वास्तविक तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए आख्या अपलोड करने का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्तआख्या में त्रुटियां आईजीआरएस आख्या के फीडबैक में पाया गया कि ग्राम बैतालपुर निवासी शिकायतकर्ता बलदेव व अन्य के निर्माण कार्य रोकने संबंधी शिकायत में एसडीएम सदर द्वारा त्रुटिपूर्ण आख्या लगाए जाने तथा रामगुलाम टोला निवासी विजय लक्ष्मी के पीएम सूर्यघर योजना संबंधी प्रकरण में अधिशासी अभियंता विद्युत के गलत आख्या देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सु...