मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को जिले में चल रही आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने गंडक नदी पर पारू के फतेहाबाद के पास बनने वाले पुल के अलावा एनएच 139डब्ल्यू के निर्माण कार्य और भूमि अधिग्रहण की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण डीएम ने बताया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। खासकर गंडक नदी पर फतेहाबाद से चंचलिया के बीच बनने वाले उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के काम में तेजी लाने को कहा गया। 2280 मीटर पुल सहित कुल 5.18 किमी सड़क वाली इस परियोजना के लिए चंचलिया की सर्वेक्षण और मिट्टी जांच का का...