प्रयागराज, जून 23 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को गंगा किनारे कटान रोकने के कार्यों का निरीक्षण किया। मेजा तहसील क्षेत्र के ग्राम डेंगुरपुर, चौखटा नरवर और नरवर उपरहार पहुंचकर सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड की ओर से कराए जा रहे कामों को देखा। डीएम ने गंगा के दाएं किनारे पर कराए जा रहे बोल्डर कटर, स्लोप पिचिंग और जाली के कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...