सीतापुर, जून 16 -- सीतापुर, संवाददाता। धान की बुआई के मौसम में उर्वरकों की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम डॉ. राजागणपति आर ने मंगलवार को महोली क्षेत्र के दो उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड सही मिले। किसान से फोन पर बात करने पर टैगिंग न होने की भी पुष्टि की गई। डीएम डॉ. राजागणपति आर मंगलवार को सबसे पहले मैसर्स आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, रिछाही पहुंचे। यहां पॉश मशीन के अनुसार एनपीके की 61 बोरी तथा यूरिया की 1351 बोरी उपलब्ध मिली। भौतिक सत्यापन में भी यही स्टॉक पाया गया। इसके बाद बिक्री पंजिका में दर्ज किसान सतीश पुत्र लालजी, निवासी सेमरहन से मोबाइल पर बात कर यूरिया खरीद की पुष्टि की गई। यह भी पढ़ें- उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सख्ती, औचक निरीक्षण में लिए गए 10 सैंपल किसान...