आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद में गेहूं के वास्तविक उत्पादन के आकलन के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को पल्हनी विकासखंड की हाफिजपुर ग्राम पंचायत में क्राप कटिंग कराई। सांख्यिकीय विधि से क्रॉप कटिंग के प्रयोग से उन्होंने उत्पादन की जांच की। जिलाधिकारी ने किसान सुभाष सिंह एवं सोनू के खेत में निर्धारित क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर में गेहूं की फसल की कटाई कराकर थ्रेसिंग कराई। क्रॉप कटिंग के दौरान क्रमशः 14.830 किलोग्राम एवं 16.500 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर औसत उत्पादन क्रमशः लगभग 34 व 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंका गया। क्रॉप कटिंग भारत सरकार द्वारा विकसित सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो ...