मधुबनी, फरवरी 2 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत सोमवार से शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराये जाने को लेकर सभी केंद्रों पर पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जोनल व सुपर जोनल पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे। पहले दिन किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई है। डीएम आनंद शर्मा, एडीएम मुकेश रंजन, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीईओ अक्षय कुमार पांडेय, एसडीएम चंदन कुमार झा व अन्य अधिकारी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम आनंद शर्मा ने शिवगंगा मॉडल परीक्षा केंद्र सहित कई केंद्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था...