अररिया, मई 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान: जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुल 64 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विशनपुर रानीगंज निवासी पूनम देवी द्वारा फर्जी विकास मित्र बहाली से संबंधित शिकायत की गई। वहीं फतेहपुर, नरपतगंज निवासी विनोद कुमार ने क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र निर...