अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बीती बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए पाया कि संबंधित फर्मों के स्तर पर अपेक्षित प्रगति नहीं की जा रही है। नियमित जलापूर्ति समेत अन्य कार्यों में लापरवाही बरती जा रही। इस पर नाराजगी जताते हुए तीन फर्मों एसपीएमएल, एलसी इंफ्रा व ओमिल के खिलाफ शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया।डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो भी कार्य शेष हैं। उनमें तेजी से प्रगति सुनिश्चित करें। आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता में है। धरातल पर कार्य करते हुए रेगुलर वाटर सप्लाई को बढ़ाया जाए। लीकेज एवं अन्य शिकायतों का त्वरित निस्तार...