आगरा, सितम्बर 9 -- जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को अधिकारी अंतिम रूप दे रहे हैं। बुधवार को डीएम प्रणय सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की है। बुधवार को डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनपद में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के विगत 10 वर्षों में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। यह भी पढ़ें- बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम ह...