सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भण्डारण कक्ष एवं वीवी पैट भण्डारण कक्ष (वेयर हाउस का वाह्य निरीक्षण) का मासिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भण्डारण कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच टीवी स्क्रीन पर देखी एवं साफ-सफाई के निर्देश भी दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन विभाग कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...