बिजनौर, मार्च 26 -- बिजनौर। जिले में 44,564 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीनेशन की बुधवार से शुरुआत हो गई। जिला अस्पताल से जिलाधिकारी जसजीत कौर ने न सिर्फ इसका शुभारंभ किया, बल्कि छात्राओं को यह जानकारी देते हुए प्रेरित किया कि वे स्वयं इस टीके को लगवा चुकी हैं। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीनेशन को टीकाकरण में शामिल किया गया है। दसवीं की छात्रा इशिका ने जिले में सबसे पहले यह वैक्सीन लगवाकर मिसाल कायम की। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इशिका व उसके परिजनों की प्रशंसा करते हुए वहां पर जानकारी के लिए आई जीजीआईसी की छात्राओं को बताया, कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव को यह टीका 9 से 14 वर्ष तक की आयु की किशोरियों को सरकार नि:शुल्क लगवा रही है। इस एक टीके को लगवाकर भविष्य में होने वाले इस कैंसर स...