हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी अंचल अधिकारी, प्रभारी राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी राजस्व कर्मचारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी भी 09 मार्च से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इस परिस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पंचायत सचिव,अमीन एवं हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले राजस्व कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी सह कानूनगो, बंदोबस्त कार्यालय तथा अन्य उपलब्ध अधिकारियों को जिले के 16 अंचलों में कार्य संचालन हेतु अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1350 वादों का किया गय...