उरई, मार्च 7 -- उरई। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रागढ संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई एवं प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ईआरओ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में कुल 2,19,442 नोटिस के सापेक्ष 100 प्रतिशत नोटिस जनरेट किए जा चुके हैं। इनमें से 1,99,098 यानी 90.73 प्रतिशत नोटिस संबंधित मतदाताओं को तामील कराए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ में 63,031 (90.80 प्रतिशत), कालपी में 64,266 तथा उरई में 71,801 नोटिस तामील कराए गए हैं। इसके अतिरिक...