कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, गृह संयोजन तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत कार्य की समीक्षा की। नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम तथा संबंधित फर्म जेएमसी एवं बाबा जीए इन्फ्रा. को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सड़क मरम्मत कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 275 पेयजल परियोजनाओं के सापेक्ष 218 परियोजनाएं पूर्ण ...