डीएम ने की खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति समीक्षा
कौशाम्बी, मई 4 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने रिक्त दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने का पर विशेष जोर दिया। बैठक में उन्होंने रिक्त चल रही छ: उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश देते हुए समयबद्ध नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण कराने को कहा। ईकेवाईसी एवं अवशेष यूनिटों पर आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय, किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.