शामली, जून 12 -- शामली। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, सहकारिता, गन्ना एवं इफको से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएम ने किसानों को उनकी जोत के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव को समितियों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी निगरानी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने इफको केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए शेड एवं पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- शामली को मिली 2680 मीट्रिक टन यूरिया की बड़ी खेप, उर्वरकों की नही होगी कमी साथ ही सभी समि...