भभुआ, जनवरी 6 -- किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीएम को सौंपा ज्ञापन डीएम ने किसानों को सर्विस रोड एवं जल्द मुआवजा भुगतान करने का दिया आश्वासन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत माला परियोजना बन रही एक्सप्रेस-वे को लेकर एक बार फिर किसान एवं प्रशासन आमने-सामने है। किसानों में मुआवजा भुगतान में हो रही देरी, सर्विस रोड निर्माण एवं रामपुर प्रखंड में रैम्प निर्माण आदि को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में डीएम नितिन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सचिव अनिल सिंह व श्याम नारायण सिंह शामिल थे। जिलाध्यक्ष ने कहा भारत माला परियोजना में बहुत से किसानों का मुआवजा अर्बिटेटर के यहां दोगुना नहीं हुआ है। जमीन अधिग्र...