जौनपुर, जनवरी 24 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय का जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर अहम जानकारियां ली। डीएम ने ब्लॉक मुख्यायल पर पहुंच कर एसआईआर के चल रहे कार्यो को देखा। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल से ब्लॉक में 2003 का डाक्यूमेंट नही देने वाले लोगो की जानकारी लिया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक में लगभग 500 लोगों को डाक्यूमेंट नही देने पर नोटिस जारी किया गया था। डीएम ने ब्लॉक पर नोटिस मिंलने के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर डाक्यूमेंट के साथ आये दर्जन भर लोगों का मैपिंग करवाया। डीएम ने ब्लॉक में एसआईआर के लिए बनाए गए पांचों ईआरओ एहतेशामूल हक, नीरज जायसवाल, सुनील कुमार गुप्ता, ऋत्विक श्रीवास्तव, अंशुल त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिया। ...