अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने शुक्रवार को उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकृत सर्वाधिक मूल्य के बैनामों का निरीक्षण किया। करीब 18.50 लाख रुपये के स्टांप की कमी मिली। डीएम ने लोगों से अपील कर कहा कि पर्याप्त स्टांप शुल्क अदा कर बैनामा पंजीकृत कराएं।डीएम ने उप निबंधक हसनपुर एवं क्षेत्रीय लेखपाल के चिन्हीकरण के आधार पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन अनूप कुमार सिन्हा के साथ गांव दाऊदपुर बुजुर्ग स्थित 98, 99 आदि व 60, 62 आदि में अंतरिम संपत्ति का निरीक्षण किया। इसके अलावा उप निबंधक धनौरा, क्षेत्रीय लेखपाल के चिन्हीकरण के आधार गांव बछरायूं स्थित गाटा संख्या 2193 मि. व 2194 में अंतरिम संपत्ति का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीनों का सत्यापन कराने का सीओ को दिया निर्देश सामने आया कि पक्षकारों ने तथ्यों को छिपाकर करापवंचन...