डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण दिए कई निर्देश
बांका, जून 29 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आकस्मिक विभाग के अलावे विभिन्न वार्डों तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एक ग्रामीण महिला मरीज से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। महिला द्वारा डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं की व्यवस्था और साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने खुशी जताई तथा स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना भी की। जबकि निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि, सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों के नाम और पद बड़े अक्षरों में सूचना बोर्ड पर स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.