बागेश्वर, मई 5 -- बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। कोंडे ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को वेयरहाउस में इनवर्टर स्थापित कराने के निर्देश दिए। जिससे 24 धंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस प्रतिनिधि कुंदन गिरी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.