आजमगढ़, अगस्त 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने सोमवार को नगर के जीजीआईसी में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जनपद के सभी 22 विकास खंडों में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 23,19,973 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 एमजी की गोली खिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से होने वाली समस्याओं से बचाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करना तथा स्वस्थ शारीरिक विकास सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- जिले में 23 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा यह भी पढ़ें- जिले में 10.97 लाख बच्चे आज खाएंगे कृमिनाश...