जौनपुर, नवम्बर 12 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मंगलवार को राजकीय पशुचिकित्सालय शीतलगंज मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुरपका-मुंहपका सहित अन्य टीकाकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी/पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेंद्र पटेल ने अवगत कराया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दवाओं और सीमन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर अवगत कराया गया कि दोनों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा पशुपालकों को समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यालय में सभी अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुंचाया जाए, जिससे वे उन्नत नस्ल के पशु प्राप्त कर अपनी आय को दोगुनी कर सकें।

ह...